Marigold Flower

Astro Tips: गेंदे का फूल (Marigold Flowers)अर्पित करने से होगी पैसे की बारिश

Astrology Culture News Religion Spiritual

Astro Tips Marigold Flowers : शास्त्रों में फूलों का बेहद खास महत्व बताया गया है। माना जाता है किसी भी देवता को जल्दी प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाते हैं। क्या आप जानते हैं क़ि गेंदे का फूल किन देवताओं का प्रिय है और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।

पूजा में नियमित रूप से भगवान विष्णु और गणेश जी को गेंदे के फूल अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही, घर में संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन भगवान को फूल अर्पित करते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उन्हें हमेशा ताजे फूल ही अर्पित करें।

इस दिशा में रखें गेंदे के फूल
गेंदे के फूलों को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। गेंदे का फूल ही एकमात्र ऐसा फूल है, जिसे पूजा और शुभ कार्यों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *