Krishna Ji Ki Aarti in Hindi, कृष्णा जी की आरती

Krishna Ji Ki Aarti in Hindi: Lord Krishna, a central figure in Hinduism, is revered as the eighth incarnation of Lord Vishnu. Read Krishna Ji aarti twice a day will surely improve your health and wealth.

श्रीकृष्ण को कुंज बिहारी, बांके बिहारी, नंदलाल, गिरधर और मुरारी जैसे कई नामों से पूजा जाता है। इनको भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की आरती करने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। जिन माताओं को पुत्र नहीं है उन्हे इस आरती से पुत्र प्राप्ति भी हो सकती है।

आरती श्री कुंज बिहारी की –

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

गले में बैजन्ती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।

श्रवन में कुंडल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।।
नैनन बीच, बसहि उरबीच, सुरतिया रूप उजारी की ।।
आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।

लतन में ठाढ़ै बनमाली, भ्रमर सी अलक।

कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक, ललित छबि श्यामा प्यारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

कनकमय मोर मुकट बिलसे, देवता दरसन को तरसे।

गगनसों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग मधुर मिरदंग।।

ग्वालनी संग, अतुल रति गोप कुमारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्री गंगै

स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस जटाके बीच।

हरै अघ कीच, चरन छबि श्री बनवारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

चमकती उज्जवल तट रेनू, बज रही वृन्दावन बेनू।

चहुं दिसि गोपी ग्वाल धेनू, हसत मृदु मंद चांदनी चंद ।

कटत भव फंद, टेर सुनु दीन भिखारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

Also read: Ganesh Ji Ki Aarti In Hindi

Recent Posts

Delhi Storm Toll: Two Dead, Six Injured As Trees Uproot, Buildings Damaged

India Meteorological Department (IMD) has forecast a wet spell accompanied by thunderstorms, lightning and gusty… Read More

12 hours ago

Aaj Ka Panchang: 11 May 2024 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, करें अपने महत्वपूर्ण काम

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि तथा दिन शनिवार है। आज शनिवार… Read More

15 hours ago

Annual India-UK Strategic Dialogue Held In New Delhi

National Security Advisor of India, Ajit Doval co-chaired the meeting along with his United Kingdom… Read More

1 day ago

Download East Delhi Birth Certificate

Steps how to download East Delhi Birth/Death Certificate Read More

2 days ago

Download West Delhi Birth and Death Certificate

Download West Delhi Birth and Death Certificate Read More

2 days ago

Aaj Ka Panchang: 10 May 2024 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, करें अपने महत्वपूर्ण काम

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तथा दिन शुक्रवार है। आज शुक्रवार… Read More

2 days ago