Education

Sabse Bada Daan-सबसे बड़ा दान

Sabse Bada Daan: एक पुराना मन्दिर था। दरारें पड़ी थीं| खूब जोर से वर्षा हुई और हवा चली| मन्दिर बहुत-सा भाग लड़खड़ा कर गिर पड़ा। उस दिन एक साधु वर्षा में उस मन्दिर में आकर ठहरे थे। भाग्य से वे जहाँ बैठे थे, उधर का कोना बच गया| साधु को चोट नहीं लगी।
साधु ने सबेरे पास के बाजार में चंदा करना प्रारम्भ किया| उन्होंने सोचा – ‘मेरे रहते भगवान् का मन्दिर गिरा है तो इसे बनवाकर तब मुझे कहीं जाना चाहिये। ’

बाजार वालों में श्रद्धा थी। साधु विद्वान थे। उन्होंने घर-घर जाकर चंदा एकत्र किया। मन्दिर बन गया। भगवान् की मूर्ति की बड़े भारी उत्सव के साथ पूजा हुई। भण्डारा हुआ। सबने आनन्द से भगवान् का प्रसाद लिया।

भण्डारे के दिन शाम को सभा हुई। साधु बाबा दाताओं को धन्यवाद देने के लिये खड़े हुए। उनके हाथ में एक कागज था। उसमें लम्बी सूची थी| उन्होंने कहा – ‘सबसे बड़ा दान एक बुढ़िया माता ने दिया है। वे स्वयं आकर दे गयी थीं।’

लोगों ने सोचा कि अवश्य किसी बुढ़िया ने सौ-दो-सौ रुपये दिये होंगे। कई लोगों ने सौ रुपये दिये थे। लेकिन सबको बड़ा आश्चर्य हुआ।

जब बाबा ने कहा – ‘उन्होंने मुझे चार आने पैसे और थोड़ा-सा आटा दिया है। ’ लोगों ने समझा कि साधु हँसी कर रहे हैं।

साधु ने आगे कहा – ‘वे लोगों के घर आटा पीसकर अपना काम चलाती हैं। ये पैसे कई महीने में वे एकत्र कर पायी थीं। यही उनकी सारी पूँजी थीं। मैं सर्वस्व दान करने वाली उन श्रद्धालु माता को प्रणाम करता हूँ।’

लोगों ने मस्तक झुका लिये| सचमुच बुढ़िया का मनसे दिया हुआ यह सर्वस्व दान ही सबसे बड़ा था।

Recent Posts

Market Update: Sensex, Nifty Rise Nearly 1pc

The Benchmark indices Sensex and Nifty rose nearly 1 percent today. amid Positive queues from… Read More

2 hours ago

Ukraine’s President Volodymyr Zelenskyy Visits Kharkiv

Ukraine’s President Volodymyr Zelenskiy visited Kharkiv today. He described the battlefield situation in the region… Read More

2 hours ago

World Telecommunication And Information Society Day Observed Today

On this day, the country celebrates its extraordinary digital journey of empowering its citizens and… Read More

3 hours ago

Aaj Ka Panchang: 17 May 2024 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, करें अपने महत्वपूर्ण काम

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि तथा दिन शुक्रवार है। आज शुक्रवार… Read More

5 hours ago

Milan Morning Chart Result – मिलन मॉर्निंग चार्ट रिजल्ट: 17.05.2024

Milan Morning Chart Result Result Time: मिलन मॉर्निंग चार्ट का रिजल्ट  10:15 AM पर आता… Read More

10 hours ago

Kalyan Night Result: कल्याण नाइट रिजल्ट 17.05.2024

Kalyan Night Result Open Result Time: कल्याण नाइट ओपन का रिजल्ट  9:20 PM पर आता… Read More

10 hours ago