trade fair

Delhi Trade Fair 2022: Trade Fair is starting from today in Delhi

News

 Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 14 नवंबर 2022 से 41वां भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 शुरू हो गया है। इस व्यापार मेले का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। दो साल के कोराना महामारी के बाद मेले के आयोजकों के साथ साथ आम लोगों में भी व्यापार मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी मेले में भारी भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

बता दें कि दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक व्यावसायिक आगंतुकों के लिए है। वहीं 19 से 27 नवंबर तक मेला आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल रखी गई है। व्यापार मेले में इस बार आजादी का अमृत महोत्सव की झलक देखने को भी मिलेगी। वोकल फोर लोकल अभियान के तहत भारतीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में इस बार करीब 2500 प्रदर्शक हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *