Padma Awards-2024

Padma Awards-2024: पद्म पुरस्कार-2024 के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, गणतंत्र दिवस पर होगी घोषणा

News
Padma Awards-2024: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख इस महीने की 15 तारीख है।

पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन इस वर्ष 1 मई को शुरू हुए थे। पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर की जाएगी।

यहां करें पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल – https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। पद्म पुरस्कारों में, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

‘विशिष्ट कार्य’ के लिए दिया जाता है यह सम्मान

यह पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य’ के लिए प्रदान किए जाते हैं। इन्‍हें कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान तथा इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग इत्यादि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

Also read: Ladakh News: लद्दाख के न्योमा दुनिया का सबसे ऊंचे लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण करेगा BRO

कौन हो सकते हैं पुरस्कार के पात्र ?

जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

पद्म पुरस्कारों को “पीपुल्स पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपुल्स पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से स्व-नामांकन सहित नामांकन/सिफारिशें करने का अनुरोध किया जाता है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों, महिलाओं एवं समाज के अन्य कमजोर वर्गों के बीच से समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की उत्कृष्टता और उपलब्धियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं। व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं को सामने लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in ) पर उपलब्ध प्रारूप में नामांकन/सिफारिशों में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण यानी डिस्क्रिप्शन देना होगा जो अधिकतम 800 शब्द का होना चाहिए। यह डिस्क्रिप्शन स्पष्ट रूप से संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं को सामने लाने का कार्य करेगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें सम्पर्क

इस संबंध में अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx वेबसाइट पर लिंक के साथ उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *