Shaligram Shila

Shaligram Shila से बनेगी अयोध्या में रामलला की मूर्ति

News Religion Spiritual

Shaligram shila: नेपाल से दो विशाल शालिग्राम शिलाएं भव्य राम मंदिर की मूर्तियों के लिए अयोध्या लाई जा रही हैं। इनसे श्रीराम और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि, ये शिलाएं करीब 6 करोड़ साल पुरानी हैं। नेपाल की गंडकी नदी एकमात्रा ऐसी नदी है, जहां शालिग्राम शिलाए मिलती हैं। ये शिलाएं दो टुकड़ों में है और इनका कुल वजन 127 क्विंटल है।

इन शिलाओं को एक खुले ट्रक में अयोध्या लाया जा रहा है। 26 जनवरी को ये शिलाएं नेपाल में लादी गई थीं, इन्हें 2 फरवरी तक अयोध्या लाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने बताया कि, हमें अभी शिलाओं को अयोध्या लाने के लिए कहा गया है। शिलाओं के अयोध्या पहुंचने के बाद ट्रस्ट अपना काम करेगा

नेपाल के पोखरा में बहने वाली काली गंडकी के तट पर शालिग्राम शिलाएं पाई जाती हैं। बताया जाता है कि, शालिग्राम शिलाएं 33 प्रकार की होती हैं। शालिग्राम शिलाओं से 24 प्रकारों की पूजा भगवान विष्णु के 24 अवतारों के तौर पर की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *