• Astrology
    • Hindi
    • Religion
    • Spiritual
    • Numerology
    • Culture
  • News
    • World
    • Breaking News
    • Business
    • Education
    • Finance
    • Politics
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Health
    • Food
    • Motivation
    • Women
  • LifeStyle
    • How to
    • Technology
    • Education
    • Travel
    • Lottery
      • Kerala Lottery
        • Kerala Lottery Result Today 12.11.2024: Sthree Sakthi SS-440 Winners
        • Kerala Lottery Results Announced Today (09.12.2024) Win Win W 813 Monday
      • Satta Matka
        • Milan Morning Chart Result – मिलन मॉर्निंग चार्ट रिजल्ट: 26.05.2024
        • Kalyan Matka Result Today-कल्याण मटका रिजल्ट 25-06-2025
        • Kalyan Night Result: कल्याण नाइट रिजल्ट 25-06-2025
        • Milan Day Chart Result सट्टा मटका मिलन डे चार्ट रिजल्ट 25-06-2025
  • Cricket
    • Sports
  • Web Stories

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का पुर्तगाल ने किया समर्थन

  1. Home
  2. News
  3. UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का पुर्तगाल ने किया समर्थन
 UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का पुर्तगाल ने किया समर्थन
UNSC
News World

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का पुर्तगाल ने किया समर्थन

by Bureau September 21, 2023 0 Comment
UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने समर्थन किया है।

इसके अलावा पुर्तगाल ने ब्राजील की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील जैसे देशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

तुर्किये भी बना भारत की दावेदारी का समर्थक

वहीं इससे पहले तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी सुरक्षा परिषद के लिए भारत की दावेदारी को समर्थन किया। हालांकि एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि पुर्तगाल ने भारत और ब्राजील जैसे देशों को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन दिया है और यह निर्णय होना चाहिए।

वित्तीय संस्थानों में सुधार का किया आह्वान

इसी के साथ उन्होंने वित्तीय संस्थानों में सुधार का आह्वान किया और कहा कि ये संस्थाएं समानता और न्याय के साथ सतत विकास के लिए वित्तीय सहायता देने में अक्षम हैं। गरीब देशों पर अमीरों को प्राथमिकता मिलती है। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को सम्मान करता है।

वैश्विक व्यवस्थाओं में सुधार का मुद्दा उठाता रहा है भारत

पुर्तगाल जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करता है और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए डीकार्बोनाइजेशन को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उल्लेखनीय है कि वैश्विक व्यवस्थाओं में सुधार का मुद्दा भारत और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार वैश्विक मंचों पर उठाते रहे हैं।

Also read: Hoysala Architecture: कर्नाटक के होयसला मंदिरों का समूह भी UNESCO की विरासत में शामिल

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भी भारत की दावेदारी का किया था समर्थन

इससे पहले तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी सुरक्षा परिषद के लिए भारत की दावेदारी को समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने पर उनके देश को गर्व होगा।

    Share This:

      Tags: UNSC संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
      Previous post
      Next post

      Bureau (Website)

      administrator

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Copyright © 2025 Qoxag. All Right Reserved.