Religion

Chaitra Navratri 2024 Day 8: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन होती है देवी महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि तथा आरती

Chaitra Navratri 2024 Day 8 चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान माँ के नौ रूपों की पूजा की जाती है। देवी महागौरी की विधिवत पूजा करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

देवी महागौरी की पूजा विधि – (Devi Mahagauri ki Puja Vidhi)

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
माँ की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
माँ को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग पसंद है।
माँ को स्नान कराने के बाद सफेद पुष्प अर्पित करें।
माँ को रोली कुमकुम लगाएं।
माँ को मिष्ठान, पंच मेवा, फल अर्पित करें।
माँ महागौरी को काले चने का भोग अवश्य लगाएं।
माँ महागौरी का अधिक से अधिक ध्यान करें।
माँ की आरती भी करें।
अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन भी करें।

Also read: Vaishno Mata Ki Aarti In Hindi, Maa Vaishno Devi

महागौरी का बीज मंत्र (Mahagauri ke Beej Mantra)

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

महागौरी माता जी की आरती – (Mahagauri Mata Ki Aarti)

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरी वहां निवासा॥

चंद्रकली ओर ममता अंबे।
जय शक्ति जय जय माँ जगंदबे॥

भीमा देवी विमला माता।
कौशिकी देवी जग विख्यता॥

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥

सती {सत} हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: 16 May 2024 का शुभ मुहूर्त और राहु काल, करें अपने महत्वपूर्ण काम

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि तथा दिन गुरूवार है। आज गुरूवार… Read More

14 mins ago

Milan Morning Chart Result – मिलन मॉर्निंग चार्ट रिजल्ट: 16.05.2024

Milan Morning Chart Result Result Time: मिलन मॉर्निंग चार्ट का रिजल्ट  10:15 AM पर आता… Read More

4 hours ago

Kalyan Night Result: कल्याण नाइट रिजल्ट 16.05.2024

Kalyan Night Result Open Result Time: कल्याण नाइट ओपन का रिजल्ट  9:20 PM पर आता… Read More

4 hours ago

Milan Day Chart Result सट्टा मटका मिलन डे चार्ट रिजल्ट

Milan Day Matka Open Result Time: मिलन डे मटका ओपन का रिजल्ट  3:00 PM पर… Read More

5 hours ago

Kalyan Matka Result Today-कल्याण मटका रिजल्ट 16.05.2024

Kalyan Matka Result Open Result Time: कल्याण मटका ओपन का रिजल्ट  3:45 PM पर आता… Read More

5 hours ago

Ukraine Withdraws Troops From Kharkiv Amid Mounting Russian Pressure

Ukraine has withdrawn its troops from multiple villages in the border area of Kharkiv following… Read More

11 hours ago