Read and Learn Ganesh Ji Ki Aarti in Hindi with simple hindi lyrics. Ganesh Ji Aarti beginning from wording Jai Ganesh Deva. Lord ganesh is being worshiped before start of any work or business. We always seeks his good blessings.
Ganesh Ji Ki Aarti in Hindi
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा …
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी। माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा …
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .