1 सुबह 10 से 11 बजे

ग्रीन टी पीने का सही समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच का है। इस दौरान आपके शरीर को सुबह किए गए नाश्ते को पचाने के लिए अतिरिक्त मेटाॉलिज्म की जरूरत होती है। 

शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे

शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे के बीच ग्रीन टी पाने से आपके शरीर में दिन भर एकत्र हुए टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। इससे दोपहर के भोजन का भी पाचन अच्छी तरह से हो जाएगा।

रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी पी लेनी चाहिए

विशेषज्ञ कहते हैं कि रात को ग्रीन टी बिलकुल नहीं पीनी चाहिए। ऐसे में अगर आप रात को ग्रीन टी पीते हैं तो शरीर थका होने के बावजद आपका दिमाग आपको सोने नहीं देगा औऱ इससे शरीर में कई तरह के कॉम्पलिकेशन पैदा होंगे।

भोजन से 1 घंटा पहले या भोजन के 1 से 2 घंटे बाद पिएं

ग्रीन टी को जब भी पिएं या तो भोजन से 1 घंटा पहले या भोजन के 1 से 2 घंटे बाद पिएं। भोजन के 1 से 2 घंटे बाद ग्रीन टी पीने से भोजन का पाचन अच्छा होता है और उस भोजन की ऊर्जा शरीर को पर्याप्त तौर पर मिलती है।

सुबह व्यायाम से लगभग 30 मिनट पहले

कसरत के बाद ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।

ग्रीन टी पीने का सही सीजन

यूं तो ग्रीन टी हर मौसम में फायदा ही करती है लेकिन सर्दी के अंत और वसंत के मौसम में इसे पिया जाना ज्यादा लाभकारी होता है। वसंत के दौरान  ग्री टी की पत्तियों की कटाई होती है और यही वो दौर होता है जब शरीर को सर्दियों के दौरान बढ़ी चर्बी को दूर करने की जरूरत होती है।