Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 17-July 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Astrology Culture News Religion Spiritual

Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तथा दिन सोमवार है। आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज आप उसे कर सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला ले, तो उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों की सोचकर ही कोई निर्णय ले।

सिंह राशि: आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा क्योंकि आज उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकता है, जिससे उनके छवि  खराब हो सकती है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे और इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है।

Also read: Shiv Ji Ki Aarti In Hindi, Shiv Ji Aarti Lyrics In Hindi

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि लंबे समय से चिंतित चल रहे थे, तो आपकी चिंता आज दूर होगी।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने घर के रखरखाव आदि जरूरत की आवश्यकताओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है और आपको परेशानियां अधिक रहेगी। आप अपनी किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

मीन राशि: आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ लेने से प्रसन्न रहेंगे और व्यापार के कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *