download 2

Biopic on Rajesh Khanna is on the card, produced by Nikhil Dwivedi

Entertainment Bollywood

Rajesh Khanna: राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था और उन्होंने 1966 में चेतन आनंद‌ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आखिरी खत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। ‘सुपरस्टार’ शब्द ही राजेश खन्ना की लोकप्रियता को देखते हुए बना था। अपने दौर में लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। लड़कियां इतनी दीवानी थीं कि खून से लव लेटर लिखकर भेजती थीं। उनकी सफेद रंग की कार पर लड़कियां किस करती थीं और कार की धूल से अपनी मांग भरती थीं। इतना ही नहीं, उनकी दीवानगी इस कदर थी कि लड़कियां उनकी फोटो से ही शादी कर लेती थीं।
इंडस्ट्री में लोग राजेश खन्ना को प्यार से ‘काका’ बुलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा मूवीज में काम किया है। 1969 से 1975 तक उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं, जो सुपरहिट थीं। उनकी मूवीज के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबां पर हैं। साल 2013 में राजेश खन्ना को पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने फिल्मों के साथ राजनीति में भी हाथ आजमाया। लंबी बीमारी के बाद साल 2012 में वो दुनिया छोड़कर चले गए। निजी जिंदगी की बात करें तोसाल 1973 में उन्होंने डिंपल से शादी की। हालांकि, 1982 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। उनकी दो बेटियां हैं, ट्विंकल और रिंकी खन्ना।