Sini Shetty

Sini Shetty-कर्नाटक गर्ल सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 ख़िताब जीता

EntertainmentWomen

कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है।

सिनी शेट्टी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। यह इवेंट रविवार (3 जुलाई) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।