Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल-15 March 2023

Astrology Culture News Religion Spiritual

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तथा दिन बुधवार है।  आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है।

वृष राशि: आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी अच्‍छा रहेगा।

मिथुन राशि: व्यापार में यदि कोई पार्टनरशिप के लिए आफर करे तो समय अनुकूल है, लाभ होगा। आज रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए दिन भी बहुत अच्छा है।

कर्क राशि: आज सुबह तो मन विचलित रहेगा परन्तु दोपहर बाद से अच्छा महसूस करेंगे। आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे।

सिंह राशि: आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें।

कन्या राशि: आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं।

ये भी पढ़े: Astro Tips: गेंदे का फूल (Marigold Flowers)अर्पित करने से होगी पैसे की बारिश

तुला राशि: जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ताल से लें। कामकाज के लिए दिन बहुत अधिक उत्तम तथा व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है।

वृश्चिक राशि: धनागमन होगा। सरकारी कार्यों से लाभान्वित होंगे। बुजुर्गों में एक अच्‍छी स्थिति आपकी रहेगी।

धनु राशि: आज आपका प्रभाव दुसरों पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से अच्‍छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी।

मकर राशि: आज परिवार की और ध्यान रहेगा। ज़िम्मेदारी खुद आगे बढ़कर उठाएंगे लेकिन कुछ विचलितता रहेगी मन बेचैन रहेगा।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान पान पर विशेष ध्यान दें। पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे, वे आर्थिक मामले सुलझेंगे।

मीन राशि: आज आपका मन करियर की तरफ अधिक सजग रहेगा और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *