Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल-16 March 2023

Astrology Culture News Religion Spiritual

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि तथा दिन गुरूवार है। आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: आज के दिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखाएंगे, तभी आप तरक्की कर सकेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

कन्या राशि: आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

ये भी पढ़े: Astro Tips: गेंदे का फूल (Marigold Flowers)अर्पित करने से होगी पैसे की बारिश

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सबको हैरान करेंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु राशि: आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ ना मिलने से उन्हें थोड़ी निराशा होगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आप घर बाहर दोनों जगह संतुलन बनाकर रखे, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप अपने खर्चों के साथ-साथ आज कुछ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे।

मीन राशि: आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, उन्हें आज कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *