Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 18 March 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Astrology Culture News Religion Spiritual

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि तथा दिन शनिवार है। आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी।

वृष राशि: आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि: आज के दिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके तुरंत कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि: आज आप अपनी आय व व्यय का बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। आप कुछ औद्योगिक चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अत्यधिक परिश्रम के बाद ही अपने काम में सफलता मिलेगी, इसलिए आप मेहनत से पीछे ना हटे।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कोई गलत व्यवहार ना करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसे आप योग व प्राणायाम के द्वारा दूर करने में कामयाब रहेंगे।

ये भी पढ़े: Astro Tips: गेंदे का फूल (Marigold Flowers)अर्पित करने से होगी पैसे की बारिश

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा लगेगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा।

धनु राशि: आज के दिन आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ काम को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें आप कोई बड़ा कदम न उठाये।

कुंभ राशि: आज के दिन आपको सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा। अपने खर्चों से किसी बड़े निवेश की ओर ध्यान लगाने से बचना होगा।

मीन राशि: आज का दिन कुछ नए काम को कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तेजी आएगी और आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *